Important Notice:

Course Content
Taxation
Tally Prime Notes
About Lesson

टैली सॉफ्टवेयर का इतिहास (History of Tally)

भारतीय व्यापार जगत में टैली सॉफ्टवेयर ने क्रांति ला दी है। यह एक अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर है जिसका इस्तेमाल व्यापारियों, उद्यमियों और छोटे-बड़े व्यवसायों में व्यापक रूप से किया जाता है।  Tally software has revolutionized the Indian business world. It is an accounting software widely used by merchants, entrepreneurs, and businesses, both large and small.

टैली की शुरुआत

  • स्थापना: टैली सॉल्यूशंस Tally Solutions Pvt. Ltd. की स्थापना श्याम सुंदर गोयनका और उनके बेटे भारत गोयनका ने 1986 में की थी।
  • स्थान: टैली सॉल्यूशंस कंपनी का हेडक्वार्टर बैंगलोर, कर्नाटक भारत में स्थित है।
  • उद्देश्य: इस सॉफ्टवेयर का मूल उद्देश्य वित्तीय लेनदेन को आसान और कुशल बनाना था। उस समय, अधिकांश लेखा (Accounting) कार्य मैन्युअली किया जाता था, जो समय लेने वाला और त्रुटियों से भरा होता था।

 

 

 

Tally’s Beginnings

  • Founding: Tally Solutions Pvt. Ltd. was founded by Shyam Sunder Goenka and his son Bharat Goenka in 1986.
  • Location: Tally Solutions’ company headquarters are located in Bangalore, Karnataka, India.
  • ​​Purpose: The original purpose of this software was to make financial transactions easy and efficient. At that time, most accounting work was done manually, which was time-consuming and prone to errors.

टैली सॉफ्टवेयर के संस्करण )Versions of Tally Software)

टैली सॉफ्टवेयर (Tally Software) के अब तक निम्नलिखित वर्ज़न रिलीज किए जा चुके हैं जो इस प्रकार हैं –       

The following versions of Tally Software have been released so far, which are as follows –

वर्ज़न

रिलीज वर्ष

फीचर्स

Tally 4.5

1990

DOS आधारित / DOS based

Tally 5.4

1996

ग्राफिकल / Graphical

Tally 6.3

2001

VAT शामिल किया गया / VAT included

Tally 7.2

2005

स्टेट वाइज VAT रूल / State Wise VAT Rules

Tally 8.1

2006

बहु-भाषी (Multi-lingual), POS और Payroll शामिल / Multi-lingual, POS and Payroll included

Tally 9

2006

TDS, FBT, E-TDS शामिल / TDS, FBT, E-TDS शामिल

Tally ERP 9

2009

GST

Tally Prime

2020

QR-Code, E-Invoice, E-Way Bill, Oman VAT, E-Payment, Bank Cancellation Update, Multi Printing etc.

 

टैली सॉफ्टवेयर के फीचर्स (Tally Features)

टैली के फीचर्स निम्नलिखित हैं;

  • सरलता (Simplicity) –टैली को इंस्टॉल करना और उपयोग करना काफी आसान है, इसका यूजर इंटरफेस काफी सरल है, यह कीबोर्ड और माउस दोनों से ऑपरैट किया जा सकता है। इसके लिए बेसिक अंग्रेजी की जानकारी होनी चाहिए। Tally सॉफ्टवेयर खातों व ग्रुप्स को बिना किसी स्पेशल कोड के सरल भाषा में बनाने की अनुमति प्रदान करता है, जिससे इसे समझना और काम करना और भी आसान बना देता है।

Tally is easy to install and use. Its user interface is simple, and it can be operated using both a keyboard and a mouse. Basic English is required. Tally software allows you to create accounts and groups in simple language without any special code, making it even easier to understand and operate.

 

  • रीमोट एक्सेस (Remote Access) –टैली में Remote फीचर की मदद से किसी भी समय किसी भी स्थान से कार्य किया जा सकता है, तथा कंपनी के डाटा को एक्सेस किया जा सकता है।

With the help of Remote feature in Tally, work can be done from any place at any time and company data can be accessed.

 

  • प्रशिक्षण मोड )Educational Mode) –टैली एजुकेशनल मोड प्रदान करता है, यह संस्करण पर्मानेंट फ्री टु यूज है, एजुकेशनल मोड Tally को सीखने के उद्देश्य से डिजाइन किया गया है, इसमे Date फीचर लॉक रहता है लेकिन आप Tally को सीखने के पर्पस से किसी भी महीने की 1, 2 या 31 तारीख को एंट्री कर सकते हैं। इसके अलावा बाकी कंपनी के लेखा-जोखा से संबंधित सभी फीचर्स आप लाइसेन्स वर्जन की तरह ही इस्तेमाल कर पाएंगे।

Tally offers an Educational Mode, a permanently free-to-use version. Educational Mode is designed for learning Tally. The date feature is locked, but you can enter on the 1st, 2nd, or 31st of any month for learning purposes. Furthermore, you can use all other company accounting features just like the licensed version.

 

  • रियल-टाइम प्रोसेसिंग (Real-Time Processing)टैली सॉफ्टवेयर रीयल-टाइम प्रोसेसिंग प्रदान करता है जिसके अंतर्गत – किसी भी लेनदेन की एंट्री करते ही सभी अकाउंट्स स्वतः ही अपडेट हो जाते हैं। जिससे तत्काल विवरण और रिपोर्ट की सुविधा मिलती है। इससे व्यापारी का व्यसाय हर समय अप टु डेट रहता है।

Tally software provides real-time processing – automatically updating all accounts as soon as a transaction is entered. This allows for instant statements and reports. This keeps the merchant’s business up to date at all times.

 

  • बहुभाषी क्षमता (Multi-lingual Capability) –टैली अपने उपयोगकर्ताओं को अंग्रेजी के साथ-साथ किसी भी भारतीय भाषा में अपने खातों को तैयार करने, उन्हें दूसरी भाषा में देखने तथा किसी अन्य भारतीय भाषा में प्रिंट करने की विशेष क्षमता प्रदान करता है।

Tally provides its users with the unique ability to prepare their accounts in English as well as in any Indian language, view them in other language and print them in any other Indian language.

 

  • अप टु डेट (Up to Date) – टैली में सभी रिपोर्ट्स हर समय तैयार रहती है, जिससे उपयोगकर्ता किसी भी समय किसी भी खाते का बैलन्स बिना कैलकुलेट किए जान सकता है। यह फीचर संगठन या व्यापार के विकास के लिए समय पर और सही निर्णय लेने में सहायता करता है।

All reports in Tally are ready at all times, allowing users to check the balance of any account at any time without having to manually calculate it. This feature helps in making timely and accurate decisions for the growth of the organization or business.

 

  • लचीलापन(Flexibility) – टैली में एक ही कंपनी या मल्टीपल कंपनियों के बीच अकाउंटिंग और इन्वेंटरी रिपोर्ट को स्विच कर सकते है। इसके साथ महीने या वर्ष या किसी भी पीरिअड के बीच तत्काल रिपोर्ट तैयार कर सकते हैं, दो कंपनियों को मर्ज कर सकते हैं। Tally में कंपनी बैकअप लेकर कंपनी को किसी दूसरे सिस्टम पर आसानी से ट्रांसफर कर सकते हैं।

In Tally, you can switch accounting and inventory reports between the same company or multiple companies. You can also instantly generate reports by month, year, or any period, and merge two companies. You can easily take a company backup in Tally and transfer the company to another system.

 

  • पावर (Power) –टैली सॉफ्टवेयर एक साथ कई कंपनियों पर कार्य करने की सुविधा प्रदान करता है, साथ ही रिपोर्ट्स और डाटा को विभिन्न फॉर्मैट में इंपोर्ट और एक्स्पोर्ट करने की भी सुविधा प्रदान करता है। जिससे कंपनी का डाटा किसी दूसरे सिस्टम पर या किसी अन्य अप्लीकेशन पर भी देखा जा सकता है।

Tally software allows you to work on multiple companies simultaneously, and also allows you to import and export reports and data in various formats, allowing you to view company data on another system or application.

 

टैली के लाभ (Benefits of Tally Software)

टैली के विभिन्न फायदे इस प्रकार हैं –

  • डेटा विश्वसनीयता और सुरक्षा (Data Reliability & Safety) –टैली सॉफ्टवेयर दर्ज की गई एंट्री को सटीक रूप से कैलकुलेट करता है, तथा Accurate रिपोर्ट तैयार करता है। तथा कंपनी पर पासवर्ड सेट करने की सुविधा प्रदान करता है।

Tally software accurately calculates the entries entered, generates accurate reports, and allows you to set a password on the company.

 

  • पेरोल प्रबंधन (Payroll Management) –टैली का उपयोग कर व्यापार में कर्मचारियों के वेतन का रिकॉर्ड रखा जा सकता है, जिसके अंतर्गत उनकी उपस्थिति, ओवर्टाइम आदि फीचर शामिल हैं। उनके वेतन से संबंधित TA, DA, HRA, Tax, Bonas, Net Salary आदि की जानकारी के लिए स्लिप जेनरैट की जा सकती है।

Tally can be used to keep records of employee salaries in a business, including attendance, overtime, etc. Slips can be generated to display information related to their salaries, such as TA, DA, HRA, Tax, Bonus, Net Salary, etc.

 

  • विश्व-स्तरीय डाटा मैनेजमेंट (Globally Data Management)टैली में किसी कंपनी की विभिन्न शाखाओं को एक साथ जोड़ा जा सकता है, तथा उनके डाटा को एक साथ देखा जा सकता है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कंपनी किस लोकैशन पर स्टेबलिश है।

Tally allows you to link different branches of a company together, and view their data simultaneously, regardless of the company’s location.

 

  • सरल टैक्स रिटर्न फाइलिंग (Easy Tax Return Filing) –टैली किसी व्यापार के लिए जीएसटी मैनेजमेंट की बेहतर सुविधा प्रदान करता है, जिसके अंतर्गत सभी मानदंडों का पालन किया जाता है। Tally का उपयोग करते हुए आसानी से टैक्स रिटर्न फाइल किया जा सकता है।

Tally provides a comprehensive GST management system for businesses that adhere to all applicable regulations. Using Tally, you can easily file tax returns.

 

 

  • ऑडिट टूल )Audit Tool) –ऑडिट टूल Tally में नियमित जांच के लिए कुशल तरीके से कार्य करता है, इसके अंतर्गत यह आसानी से पता लगाया जा सकता है कि कंपनी के सभी लेनदेन, टैक्स फ़ाइलिंग आदि सुचारु रूप से किए जा रहे हैं या नहीं।

The audit tool in Tally works efficiently for regular checks to easily check whether all the company transactions, tax filings, etc. are being done smoothly or not.

 

  • रिमोट एक्सेस )Remote Access) – टैली में Remote फीचर के द्वारा, कर्मचारी User-ID और Password का उपयोग करके कहीं से भी अपने कंपनी को एक्सेस कर कार्य कर सकता है।

With the Remote feature in Tally, the employee can access and work in his company from anywhere using User-ID and Password.

 

  • बैकअप एवं रि-स्टोर (Backup & Restore)टैली सॉफ्टवेयर हमे कंपनी का बैकअप लेने की सुविधा प्रदान करता है। जिससे महत्वपूर्ण डाटा को किसी प्रकार की क्षति होने पर बचाया जा सके। किसी भी प्रकार की दुर्घटना होने पर लिया गया बैकअप पुनः किसी भी सिस्टम पर आसानी से रिस्टोर किया जा सकता है तथा आगे का कार्य सुचारु रूप से किया जा सकता है।

Tally software allows us to back up our company data, protecting important data from damage. In the event of any accident, the backup can be easily restored to any system, allowing for smoother work.

 

 

 

error: Content is protected !!