Important Notice:

Course Content
Taxation
Tally Prime Notes
About Lesson

अकाउंटिंग वाउचर मे एंट्री बनाने से संबंधित जरूरी बातें
Important things about Entry in Accounting Vouchers

  1. जब हम कोई एंट्री टैली मे बनाते हैं तो सबसे पहले उस एंट्री से संबंधित लेजर्स क्रीऐट करने होते हैं, लेजर कैसे क्रीऐट करते हैयह पिछली पोस्ट मे बताया जा चुका है। नीचे के प्रश्न में जिस भी एंट्री को बनाना बताया गया है, उस एंट्री से संबंधित कौन-कौन से लेजर बनेंगे तथा किसके अन्डर जाएंगे यह भी बताया गया है। उदाहरण के लिए SBI A/c > Bank Account, यहाँ SBI A/c लेजर का नाम है और Bank Account ग्रुप का नाम है। Cash का लेजर पहले से क्रीऐट होता है, इसे बनाने की आवश्यकता नहीं होती है यदि कंपनी एक से अधिक Cash अकाउंट का इस्तेमाल नहीं करती है।

When we create an entry in Tally, the first step is to create the ledgers related to that entry.  How to create ledgers has already been explained in the previous post. In the question below, for each entry that needs to be created, the relevant ledgers and their respective groups are also mentioned. For example, SBI A/c > Bank Account, here SBI A/c is the ledger name and Bank Account is the group name. The Cash ledger is created by default; there is no need to create it unless the company uses more than one cash account.

  1. जो भी लेजर एक बार क्रीऐट कर लिया जाता है, उसे दोबारा क्रीऐट करने की आवश्यकता नहीं होती है। Once a ledger is created, there is no need to create it again.
  2. जब भी हम टैली मे एंट्री बनाते हैं तो सबसे पहले डेट/तारीख (Date) इंटर करनी होती है। अलग-अलग डेट मे एंट्री बनाने के लिए F2 प्रेस करके डेट चेंज कर सकते हैं। आज के इस लेख की सभी एंट्री 1-apr-2024 डेट मे ही बनाएंगे, जो भी कंपनी की ओपनिंग डेट होगी।

Whenever we create an entry in Tally, the first thing we need to enter is the date. To create entries on different dates, you can change the date by pressing F2. All the entries in this article will be created with the date 1-Apr-2024, which will be the company is opening date.

  1. Payment, Receipt और Contra वाउचर को सिंगल या डबल एंट्री मोड मे बदलने के लिए Ctrl+H कुंजी का इस्तेमाल करेंगे। सिंगल/डबल एंट्री मोड क्या है नीचे बताया गया है।

To switch between single and double entry modes for Payment, Receipt, and Contra vouchers, use the Ctrl+H key. What single/double entry mode is, is explained below.

  1. एंट्री बनाते वक्त To, By की जगह Cr, Dr लाने के लिए F12 (Configuration Setting) प्रेस करेंगे और Use Cr/Dr instead of To/By विकल्प को Yes करें।

To replace “To” and “By” with “Cr” and “Dr” when creating an entry, press F12 (Configuration Setting) and set the “Use Cr/Dr instead of To/By” option to Yes.

 

 

error: Content is protected !!